ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरी घर से चेक चुराकर निकाल लिए 72 हजार रुपए

घर से चेक चुराकर निकाल लिए 72 हजार रुपए

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में रहने वाले दो युवकों ने अपने पड़ोसी चेक चुरा ली। चेक पर फर्जी साइन करके 72 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ दिनों बाद महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक...

 घर से चेक चुराकर निकाल लिए 72 हजार रुपए
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 25 Jun 2017 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में रहने वाले दो युवकों ने अपने पड़ोसी चेक चुरा ली। चेक पर फर्जी साइन करके 72 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ दिनों बाद महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में दोनों युवक देखे गए। महिला ने इसका मुकदमा शनिवार को कोतवाली में नामजद दर्ज कराया है। शहर के मोहल्ला गोविंदनगर में रहने वाली रामकांती हरिद्वार गई हुई थी। उनकी मां और बच्चे घर पर अकेले थे। पड़ोस अंकित और अनुराग का उनके घर पर आना-जाना था। उनकी अनुपस्थिति में भी अंकित और अनुराग उनके घर आए। दोनों ने घर के फ्रिज पर चेक बुक रखी हुई देखी और चुराकर चेक बुक से चेक फाड़ ली। बाद में उन्होंने फर्जी साइन बना करके अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक से 72 हजार रूपए निकाल लिए। कुछ दिनों बाद महिला को मामले की जानकारी हुई। अपने पैसे की जानकारी करने वह अर्बन बैंक गई। बैंक में उसने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें अंकित अनुराग को देखा गया। महिला ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इस बारे में कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर मिली थी जिस पर मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें