थूकने पर 363 लोगों का चालान, भरा जुर्माना
दो दिनों के इस लॉक डाउन में पुलिस ने उन लोगों पर जमकर कार्रवाई की है जो नियमों को तोड़ते हुए पाए गए हैं। पुलिस ने थूकने पर 363 लोगों का चालान किया है। मास्क न लगाने वालों से भी जमकर जुर्माना वसूला गया...
दो दिनों के इस लॉक डाउन में पुलिस ने उन लोगों पर जमकर कार्रवाई की है जो नियमों को तोड़ते हुए पाए गए हैं। पुलिस ने थूकने पर 363 लोगों का चालान किया है। मास्क न लगाने वालों से भी जमकर जुर्माना वसूला गया है। लॉक डाउन तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
बड़ी संख्या में वाहनों का भी चालान किया गया। दो दिन के इस लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करवाने के लिए पुलिस ने पहले ही कमर कस ली थी। बेवजह लोग शहर में न घुस पाए। इसके लिए बैरिकेडिंग कराई गई थी। जिले के हर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। लेकिन फिर भी लोग नहीं माने और घरों से बाहर निकले। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने भी जमकर कार्रवाई की है। इस लॉक डाउन में 363 लोगों पर थूकने पर कारवाई की गई है। पुलिस ने इन सभी का चालान काटकर 100 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। चेकिंग के दौरान 2251 लोग बिना मास्क के पाए गए हैं। इनका भी पुलिस ने चालान काटा है और सभी से पांच पांच सौ रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। चेकिंग के दौरान करीब 500 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि करीब 25 वाहन सीज किए गए हैं। वाहनों के मालिकों से करीब एक लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। लॉकडाउन उल्लंघन के 49 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मुकदमों में 52 लोगों पर कार्रवाई हुई है। यह मुकदमे कोतवाली सदर, गोला, मोहम्मदी, पसगवां, मैगलगंज, धौरहरा, पलिया, भीरा व निघासन में किए गए हैं। लॉकडाउन उल्लंघन की सबसे कम कार्रवाई संपूर्णानगर, सिंगाही, चंदन चौकी व गौरीफंटा में हुई है।