Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri News25-Year-Old Woman Reports Assault and Molestation Police Register Case Against Three Accused
युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, मुकदमा दर्ज

युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - शहर के एक मोहल्ले की 25 वर्षीय युवती ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता और जीजा ने विरोध किया तो आरोपियों ने भी उन्हें पीटा। पुलिस ने तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 09, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

शहर के एक मोहल्ले की 25 वर्षीय युवती ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने बताया कि वह अपनी बीमार मां और दो बहनों के साथ रहती है, जबकि उसके पिता गांव में रहते हैं। घटना वाले दिन वह लखीमपुर आए हुए थे। आरोप है कि बुधवार की शाम पड़ोस में रहने वाले पप्पू और दीपू मौका पाकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे। तभी उसके पिता और जीजा आ गए। विरोध किए जाने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिस पर आरोपियों ने अपने भतीजे राजकुमार उर्फ सन्नी के साथ मिलकर उसके के पिता और जीजा को भी पीट दिया। घटना के दौरान पीड़ित युवती ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के पिता और जीजा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और तीनों आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सदर राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच एसआई सत्येंद्र कुमार वर्मा को सौंपी गई है। युवती के घायल पिता और जीजा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।