मंदिर गई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

Mar 02, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ के मुन्नूगंज मोहल्ले से 23 वर्षीय पूजा मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूजा 26 फरवरी को शिव मंदिर गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मंदिर गई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के मुन्नूगंज मोहल्ले से शिव मंदिर गई 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी वंदना पत्नी कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसकी 23वर्षीय पुत्री पूजा मिश्रा शिव मंदिर गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।