Lakhimpur Khiri News: प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस पर भी आरोप

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: निघासन के प्रीतमपुरवा गांव में रविवार शाम एक 20 वर्षीय युवक विनीत ने प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का आरोप है कि युवती के घरवालों की मान्यता के अनुसार पुलिस ने उन्हें धमकाया था, जिससे विनीत आहत होकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस पर भी आरोप

Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली क्षेत्र के प्रीतमपुरवा गांव में रविवार शाम एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस के सिपाही घर आए थे और धमकाया भी था। निघासन के अशोक नगर वार्ड निवासी बलराम मौर्य का 20 वर्षीय बेटा विनीत कस्बे की एक मोटरसाइकिल एजेंसी पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, उसका प्रेम प्रसंग नौरंगाबाद गांव निवासी एक युवती से चल रहा था।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले युवती ने जहर पी लिया था। इसको लेकर युवती के घरवालों ने विनीत पर आरोप लगाया था। इस मामले में बीते सप्ताह थाना सिंगाही में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया था। मृतक के पिता बलराम मौर्य ने बताया कि समझौते के बाद भी युवती के परिजनों ने एक दिन पहले कोतवाली निघासन में तहरीर दे दी। उनका आरोप है कि कोतवाली के दो पुलिसकर्मी और युवती के पिता उनके घर पहुंचे और उन्हें रविवार को कोतवाली आने के लिए कहा। रविवार को परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे, जहां उन्हें शाम छह बजे दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने की बात कही गई। परिजनों का कहना है कि इसी बात से आहत होकर विनीत गांव के उत्तर दिशा में स्थित रामनरेश की मेड़ पर लगे मेल्हौरी के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल अवधराज सेंगर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता आर.एस. कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर का कहना है कि शनिवार रात युवक के खिलाफ कोई शिकायत आई होगी। इस पर सिपाही परिजनों से जानकारी करने गए थे। कोई अन्य बात नहीं थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।