ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीकिसानों की 20 फीसदी फसल चट कर जाते हैं चूहे

किसानों की 20 फीसदी फसल चट कर जाते हैं चूहे

घरों में नुकसान करने वाले चूहे किसानों को कितना बड़ा नुकसान करते हैं शायद यह आपको न पता हो। किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसलों में से 15 से 20 फीसदी फसल चूहे चट कर जाते हैं। चूहों की चार प्रजातियां...

किसानों की 20 फीसदी फसल चट कर जाते हैं चूहे
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 10 Nov 2018 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

घरों में नुकसान करने वाले चूहे किसानों को कितना बड़ा नुकसान करते हैं शायद यह आपको न पता हो। किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसलों में से 15 से 20 फीसदी फसल चूहे चट कर जाते हैं। चूहों की चार प्रजातियां ऐसी हैं जो सबसे ज्यादा नुकसान करती हैं। कृषि रक्षा विभाग चूहों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए लगातार किसानों को जागरूक कर रहा है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने बताया कि जिस प्रकार फसल को रोग व कीटों से बचाव के उपाय किए जाते हैं। उसी प्रकार चूहों से भी बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि चूहों की कुल चार प्रजातियां फसल का नुकसान करती हैं। चूहा अपरिचित वस्तु के निकट नहीं जाते हैं और खतरा भांप लेते हैं।

इसलिए इसका नियंत्रण कठिन होता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसल के उत्पादन का लगभग15 से 20 फीसदी नुकसान करते हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल वाले क्षेत्रों में चूहों का प्रभाव ज्यादा रहता है। धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी रोकथाम के लिए किसान खेतों की निगरानी व बिलों की पहचान करें।

खेतों की जितनी बिल हैं उन्हें बंद कर डंडे व झंडे लगा दें और दूसरे दिन जो बिल खुली मिलें उनमें डंडे लगा दें। अगले दिन बिना विष वाला चारा (आटा, बेसन, तेल,गुड़) की टिकिया बनाकर बिल के पास रखें और परखें कि चारा खा गए या नहीं। तीसरे दिन चारे में जिंक फास्फाइड 80 फीसदी आटा, बेसन और सरसों तेल मिलाकर गोलियां तैयार कर बिलों में डाल दें। मरे चूहों को जमीन में गाड़ दें और बिल बन्द कर दें। लगातार निगरानी करते रहें और यही प्रक्रिया अपनाएं। किसान सतर्क रहें तो अन्न-धन की हानि से बचा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें