Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri News150th Birth Anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel March and Celebrations Planned
आज निकलेगी शहर में पदयात्रा, 10 विभागों को जिम्मेदारी

आज निकलेगी शहर में पदयात्रा, 10 विभागों को जिम्मेदारी

संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा सुबह 7 बजे कलक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर विलोबी मैदान पहुंचेगी। मुख्य अतिथि कारागार मंत्री सुरेश राही होंगे और विभिन्न विभागों के अधिकारी पदयात्रा की व्यवस्थाओं में शामिल रहेंगे।

Fri, 31 Oct 2025 01:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार की सुबह शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। सुबह सात बजे से कलक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर यह पदयात्रा निर्धारित रूट से होते हुए विलोबी मैदान पहुंचेगी। मुख्य अतिथि कारागार मंत्री सुरेश राही रहेंगे। इसके अलावा विधायक व जिला स्तरीय अधिकारी भी पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पदयात्रा की व्यवस्था की जिम्मेदारी 10 विभागों के जिला स्तरीय अफसरों को लगाया गया है। लोक निर्माण विभाग को पदयात्रा मार्ग की सड़कों को दुरुस्त करने, डीआरडीए के परियोजना निदेशक को पदयात्रा का प्रोटोकाल व जलपान की व्यवस्था सौंपी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर पालिका ईओ को मार्ग की साफ-सफाई, चूना, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। सीएमओ को मेडिकल टीम, एबुलेंस की व्यवस्था करना है। वहीं एआरटीओ को यातायात प्रबंधन, डीपीआरओ को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपायुक्त उद्योग को स्वदेशी मेला लगवाने आदि संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग काम सौंपे गए हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में पदयात्रा को लेकर अफसरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। उधर भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पदयात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बूथों पर भाजपाई उनके चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।