ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीसम्मान समारोह में 15 छात्रों का हुआ सम्मान

सम्मान समारोह में 15 छात्रों का हुआ सम्मान

उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया...

उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया...
1/ 2उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया...
उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया...
2/ 2उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीTue, 06 Aug 2019 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

शहर की शहनाई गेस्ट हाउस में आयोजित उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट के प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यही प्रतिभाएं देश के काम आती हैं। उन्नकिसेस कृषि इंस्टीट्यूट ऐसी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा है। कृषि वैज्ञानिक फादर ऑफ वाटल गार्ड डॉ. शिवपूजन सिंह ने उन्नतिशील बीजों की जानकारी देकर बेहतर फसल लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने साथ लाए लौकी को भी दिखाया जिसे देखकर सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो गया।

समारोह में 15 कृषि छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें आसिफ अली को गोला गौरव कृषि प्रतिभा सम्मान, सुरेखा भारती को बालगोविंद वर्मा स्मृति पुरस्कार, कपिल वर्मा को विदेशपाल सिंह पुरस्कार, रामपाल सिंह भदौरिया को गन्ना गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले मोहित वर्मा, अंकित कुमार को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। शिवम पटेल, आलोक वर्मा, शिवम सिंह, वहीद अंसारी, राजपाल, शानू, दीन मोहम्मद, सूरज कुमार, सूर्यप्रताप, अनुराग, रामसरन, पिंकू मौर्य, परमानन्द राठौर को यूपीकैटेट परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सीमेप पंतनगर के डॉ. राकेश उपाध्याय, कृषि वैज्ञानिक श्रीराम ग्रुप डॉ. पंकज सिंह, सीड इंस्पेक्टर उत्तराखंड बीज निगम संजीव सिंह राना, कृषि विशेषज्ञ भुवनेश्वर प्रताप, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कानपुर बालगोविंद सिंगरौर, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महमूदाबाद सूर्य नारायन द्विवेदी, विनीत सिंह भदौरिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुम्भी राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति गोला रामपाल सिंह भदौरिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष संतोष मौर्य, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जरनैल सिंह, विजय माहेश्वरी, प्राचार्य डॉ. रामेश्वर सिंह, सुर्जनलाल वर्मा, वीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे। संचालन संस्थान के संरक्षक विनीत सिंह भदौरिया ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें