ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीआईटीआई स्टाफ और निरंकारी मिशन ने किया श्रमदान

आईटीआई स्टाफ और निरंकारी मिशन ने किया श्रमदान

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टाफ और संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। सभी कर्मचारियों...

आईटीआई स्टाफ और निरंकारी मिशन ने किया श्रमदान
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 06 Jun 2023 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टाफ और संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। सभी कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों को लाइफ प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई।

प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटीआई परिसर में उगी घास, पेड़ों के गिरे पत्ते आदि को स्टाफ और संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ बनाया। कूड़ा करकट का निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया। प्रधानाचार्य ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता, पौधरोपण, पानी की बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी आदि के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर अनुज सिंह, भूपेंद्र विश्वकर्मा, विनोद कुमार सिंह, मनोहर सिंह, मुकेश कुमार, अजय कुमार, हर्ष अरोरा, अजय श्रीवास्तव, नीलू कुशवाहा आदि शामिल रहे।

--

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें