14-Year-Old Rape Victim s Child Dies Under Mysterious Circumstances in Lakhimpur रेप पीड़िता के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri News14-Year-Old Rape Victim s Child Dies Under Mysterious Circumstances in Lakhimpur

रेप पीड़िता के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में एक 14 वर्षीय रेप पीड़िता के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता ने एक साल पहले दुष्कर्म की घटना की शिकायत की थी। हाल ही में बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 31 Dec 2024 12:56 AM
share Share
Follow Us on
रेप पीड़िता के नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लखीमपुर। शारदानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय रेप पीड़िता के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शारदा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले वह घर में अकेली थी। तभी उसके घर में गांव का ही राजेश चौहान घुस गया। उसने चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई और उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। घटना के करीब 6 महीने बाद उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तब घरवालों को पता चला कि किशोरी गर्भवती है। घरवाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ने कुछ समय बाद खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस समय वह जेल में है। करीब 4 महीना पहले रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। रेप पीड़िता ने बताया कि एक दिन पहले उसके बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घर वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।