एसएसपी का सख्त एक्शन, गायब चल रहे 14 सिपाही सस्पेंड

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - पुलिस कर्मियों को किया एक साथ सस्पेंडपुलिस कर्मियों को किया एक साथ सस्पेंड -निलंबित होने वाले कर्मचारियों में मुख्य आरक्षी से लेकर फालोवर तक शामिल फोट

एसएसपी का सख्त एक्शन, गायब चल रहे 14 सिपाही सस्पेंड

लखीमपुर। लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे 14 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। कार्रवाई की जद में आए सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि थाना, चौकी और पुलिस लाइन से 14 पुलिस कर्मी अनुपस्थित है। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो छुट्टी पर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। वह कहां हैं, इसकी भी जानकारी विभाग के पास नहीं हैं।

महीनों बीत गए, उनको नोटिस भी जारी की गई। लेकिन न तो कोई जवाब आया और न ही वह वापस आए। एसएसपी ने इसे बड़ी अनुशासनहीनता मानी और सभी अनुपस्थित पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी सुनील कुमार थाना उचौलिया, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार थाना नीमगांव, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह थाना ईसानगर, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार पुलिस लाइन, आरक्षी हरिकान्त वर्मा थाना पढुआ, आरक्षी विवेक मौर्या पुलिस लाइन, आरक्षी कमलेश कुमार डायल 112, आरक्षी सतीश कुमार डायल 112, आरक्षी राजकुमार डायल 112, आरक्षी हेमेन्द्र सिंह थाना हैदराबाद, महिला आरक्षी मीनाक्षी यादव थाना उचौलिया, महिला आरक्षी रितु गुप्ता थाना फूलबेहड़, स्वीपर मिलन कुमार पुलिस लाइन और फालोवर पंकज चौधरी पुलिस लाइन शामिल हैं। एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। सभी के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।