ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरी11 और 12 को दो घंटे इलाज की सेवाएं बंद

11 और 12 को दो घंटे इलाज की सेवाएं बंद

लखीमपुर-खीरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घोषित आन्दोलन के समर्थन में दो दिन दो घंटे स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखने का ऐलान...

11 और 12 को दो घंटे इलाज की सेवाएं बंद
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 06 Oct 2018 01:43 PM
ऐप पर पढ़ें

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घोषित आन्दोलन के समर्थन में दो दिन दो घंटे स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एके कनौजिया और मंत्री अनिल कुमार ने एक बैठक की। इसमें 11 और 12 अक्टूबर को दो घंटे के लिए कार्यबहिष्कार करने का ऐलान किया गया। यह विरोध प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया जा रहा है। इसको लेकर गुरूवार को जिला अस्पताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक महन्त सिंह की अघ्यक्षता में हुई थी। इसमें भी परमानन्द ने बताया कि जिले की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को इमरजेंसी को छोड़ कर दो घंटे के लिए लगातार दो दिन के लिए बंद रखा जाएगा। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें