बालक की संदिग्ध हालत में मौत, मोमोज खाने से फूड प्वाइजनिंग की आशंका

Apr 08, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - कस्बा बरवर के मोहल्ला रोशन नगर में एक 10 वर्षीय छात्र हसनैन की मोमोज खाने के बाद तबियत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने किसी कार्रवाई से इंकार किया है। डॉक्टर्स का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से मौत हो सकती है, लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

बालक की संदिग्ध हालत में मौत, मोमोज खाने से फूड प्वाइजनिंग की आशंका

कस्बा बरवर के मोहल्ला रोशन नगर निवासी एक 10 वर्षीय छात्र की बीमारी हालत में संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का कहना है कि बालक ने ठेले पर बिक रहे मोमोज खाए थे। हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है। मोहल्ला रोशन नगर निवासी सहील के अनुसार, उसका 10 वर्षीय बेटा हसनैन मदरसा में कक्षा 2 में पढ़ाई करता था। उसने बताया कि रविवार की शाम शाम उसके बेटे हसनैन ने बाजार में एक चाट के ठेले से मोमोज खाकर घर आया।

जिसकी थोड़ी देर बाद हालत बिगड़ने लगी। दस्त और उल्टी शुरू हो गई। परिजन उसे एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने दूसरी जगह दिखाने की सलाह दी। जिस पर निजी वाहन से इलाज के लिए मोहम्मदी ले जाते समय सोमवार की सुबह मौत हो गई, जिससे घर में मातम पसर गया है। परिजनों ने तमाम लोगों के समझाने बुझाने पर कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। घटना की खबर आग की तरफ फैल गई। बाजार में चाट के ठेले लगाने वाले व्यापारी गायब हो गए। सीएचसी अधीक्षक पसगवां डॉ अश्वनी वर्मा ने बताया फूड प्वाइजनिंग से उल्टी और दस्त भारी मात्रा में हो जाने से उपचार न मिलने पर मौत संभव है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकता है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराया होगा तभी कारण पता चलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।