Hindi NewsUP Newslakhimpur kheri DM Durga Shakti Nagpal and 67 other IAS officers have been promoted 4 becoming principal secretaries
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल समेत यूपी के 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, चार बने प्रमुख सचिव

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल समेत यूपी के 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, चार बने प्रमुख सचिव

संक्षेप:

यूपी सरकार ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें चार आईएएस अफसरों वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए प्रमुख सचिव बनाया गया है।

Dec 12, 2025 07:34 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी सरकार ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें चार आईएएस अफसरों वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए प्रमुख सचिव बनाया गया है। वर्ष 2010 बैच के 19 आईएएस अफसरों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने आदेश जारी कर दिया है। आईएएस अफसरों के पदोन्नति के बाद जल्द ही तबादले हो सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2010 बैच के आईएएस अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य को सचिव के पद पर पदोन्नोति दी गई है। इन्हें सुपर टाइम वेतमान 144200-2,18,200 रुपये दिया गया है। के बालाजी, आशुतोष निरंजन व सुजीत कुमार को सचिव के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन अफसरों को दो साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम फेज-4 जरूर पूरा करना होगा। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार व सुधा वर्मा को भी सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।

वर्ष 2013 बैच के 30 अफसरों को सलेक्शन ग्रेड 1,23,100-2,15,900 रुपये दिया गया है। इनमें दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, रवींद्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, धीरेंद्र सचान, डा. वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डा. कंचन सरन व रघुबीर शामिल हैं। इसी बैच की चांदनी सिंह को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी अफसरों को तीन साल के अंदर मिड कैरियर प्रशिक्षण करना अनिवार्य होगा।

वर्ष 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को सलेक्शन ग्रेड 1,23,100-2,15,900 रुपये दिया गया है। वर्ष 2022 बैच के 13 अफसरों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है। ये अधिकारी श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे जैन, डा. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन, आलोक प्रसाद कुमार सौरभ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी में 24 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, 4 प्रमुख सचिव और 20 सचिव बने, आदेश जारी
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |