
क्राइम ब्रांच लखनऊ का दरोगा बन मांगा रुपये, पीड़ित ने की शिकायत
Kushinagar News - कुशीनगर के एक युवक को एक जालसाज ने क्राइम ब्रांच लखनऊ का एसएचओ बताकर 40 हजार रुपये की मांग की। युवक ने अपने पिता को बताया, जिन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पिता की सतर्कता से युवक ठगी का शिकार होने से बच गया। जालसाज का नंबर ट्रेस किया जा रहा है।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के पास एक व्यक्ति क्राइम ब्रांच लखनऊ का एसएचओ बन कर हड़काते हुए रुपये की मांग करने लगा। जालसाज के रुपये मांगने से हैरान युवक ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी, तो पिता ने 1930 पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार की दोपहर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव निवासी अजमल के पास एक जालसाज ने क्राइम ब्रांच लखनऊ शाखा का एसएचओ मंगल पाण्डेय बता कर युवक से मोबाइल पर किसी युवती से अश्लील बात करने का आरोप लगा कर मामले को रफा दफा कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग करते हुए हड़काते हुए जेल भेजने की धमकी देने लगा।

कथित पुलिस अधिकारी द्वारा गंभीर आरोप लगाकर रुपये की मांग करने से युवक घबड़ा गया। युवक के पास जालसाज को देने के लिए रुपये कम पड़ा, तो युवक ने सारी बात अपने पिता को बताकर और रुपये की जुगाड़ करने की बात कही। पिता ने कथित पुलिस अफसर से अपने लड़के की गलती जानने को फोन किया तो वह जालसाज पिता को हड़काते हुए तत्काल रुपये भेजने को कहा। तत्काल रुपये की मांग पर पिता को शक हुआ उसने इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 पर करके पूरी घटना बताई। पिता की जागरूकता से अजमल का परिवार ठगी होने से बच गया। इस सम्बंध में साइबर थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत ने बताया कि ऐसी शिकायत युवक के पिता द्वारा किये जाने की जानकारी मिली है। युवक के पिता की जागरूकता की वजह से वह ठगी का शिकार होने से बच गया है। जालसाज के नम्बर को ट्रेस किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




