
टावर पर चढ़कर ‘वीरू’ बने युवक को पुलिस ने दबोचा
Kushinagar News - बरवा रतनपुर(कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का मनबढ़
बरवा रतनपुर(कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का मनबढ़ युवक मंगलवार की रात में ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसकी हरकत देखकर वहां भारी भीड़ जुट गई। युवक गांव की ही एक नाबालिग लड़की से शादी की जिद कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा और पुलिस को सौंप दिया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी युवक काफी मनबढ़ है। वह पिछले पांच साल से गांव की ही एक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा है। उसकी हरकतों से लड़की और उसके परिवारीजन काफी डरे हुए हैं।

मनबढ़ युवक लड़की से एकतरफा प्रेम करता है और उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। लड़की के घर वालों ने इसकी जिम्मेदारों से शिकायत भी की है। युवक के पिता का भी कहना कि पांच वर्षों दो परिवार उसकी हरकतों से परेशान है। लड़की नाबालिग और वह उसे बदनाम कर रहा है। उसने सोशल मीडिया पर लड़की की तस्वीर व अभद्र बातें वायरल कर दी थी। लड़की और उसके परिवार के सदस्य आहत हैं। युवक के पिता ने कहा कि वह खुद उसकी मनबढ़ई से परेशान होकर थाने में शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान पता चला कि वह रात से ही टावर पर चढ़ा हुआ है। उसे किसी तरह समझा-बुझाकर उतारा गया और पुलिस को सौंप दिया गया है। दोनों परिवारों ने उस पर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में नेबुआ नौरंगिया थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि टावर पर चढ़ कर लोगों को परेशान कर रहे युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


