Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsYoungsters Skate from Bihar to Kedarnath A Journey of Faith
स्केटिंग करते चारधाम यात्रा पर निकले युवक

स्केटिंग करते चारधाम यात्रा पर निकले युवक

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में तीन युवक, दीपक, रितिक और अंकुश, चारधाम यात्रा का संकल्प लेकर समस्तीपुर से स्केटिंग करते हुए महुअवा पहुंचे। उनका लक्ष्य एक साल में चारधाम और बारह ज्योर्तिलिंग के दर्शन करना है। स्थानीय युवाओं ने उनका स्वागत किया और उनकी हौसलाआफजाई की।

Feb 08, 2026 01:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। चारधाम यात्रा का संकल्प लेकर बिहार प्रदेश के समस्तीपुर से स्केटिंग करते चले तीन युवक पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा पहुंचे। यहां स्थानीय युवाओं ने उनकी हौसलाआफजाई की। बिहार प्रदेश के समस्तीपुर (ताजपुर) निवासी दीपक कुमार, रितिक कुमार व अंकुश कुमार बीते एक फरवरी से चारधाम बारह ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने की कामना लिए स्केटिंग करते शनिवार को पटहेरवा क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा गांव के सामने पहुंचे। दीपक कुमार ने बताया कि वे स्केटिंग करते हैं और अपने साथी टीम के सदस्यों के साथ उनका संकल्प है कि वे पूरे एक साल में चारधाम बारह ज्योर्तिलिंग का दर्शन करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पटहेरवा क्षेत्र के महुअवा पहुंचने पर संदीप शर्मा, नूरूद्दीन अंसारी, विनोद शर्मा, नियाज खान आदि ने उनका स्वागत किया।