युवा करें आवेदन, मिलेगा कंपनियों में प्रशिक्षण का अवसर

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए

युवा करें आवेदन, मिलेगा कंपनियों में प्रशिक्षण का अवसर

कुशीनगर। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के माध्यम से 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक, डिप्लोमा धारक, आईटीआई, इंटरमीडिएट व हाईस्कूल उत्तीर्ण युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों की 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह इंटर्नशिप 19 विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध होगी, जिससे युवाओं को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा उनके कौशल विकास में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप अवधि के दौरान प्रति माह न्यूनतम ₹9 हजार रुपये की वित्तीय सहायता एक वर्ष तक प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने पर ₹6 हजार रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी www.pminternship.mca.gov.in⁠ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।