विहिम की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
कुशीनगर में विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक हुई, जिसमें राजन जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। 5 से 11 जून तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55वां जन्म दिवस हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रमों में केसरिया ध्वज फहराना, ओम नमः शिवाय का जाप और बच्चों के बीच जन्मदिवस मनाना शामिल है।

कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ के जिला इकाई की मासिक बैठक पडरौना शहर में हुई। इसके मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल रहे। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। राजन जायसवाल ने कहा कि 5 से 11 जून तक विश्व हिन्दू महासंघ के संरक्षक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55 वां जन्म दिवस हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 5 जून को सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर केसरिया ध्वज फहराएंगे। मंदिरों में ओम नमः शिवाय का जाप किया जाएगा। इसके बाद सभी पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल व मिठाई बांटेंगे।
उसके बाद विशुनपुरा क्षेत्र के अकबरपुर की मुसहर बस्ती में बच्चों के बीच में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया जाएगा। 6 जून को पडरौना नगर के पिंजरा पोल गौशाला में गौशाला प्रबंधन कमेटी एवं गो सेवकों को विश्व हिन्दू महासंघ अंग वस्त्र देकर सम्मानित करेगा। इस तरह विभिन्न कार्यक्रम पूरे एक सप्ताह संचालित होंगे।बैठक में गो रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, श्रीराम हनुमान सेवादल के जिलाध्यक्ष श्याममदन यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन सिंह, जिला मंत्री राजकुमार गुप्ता, रामजीत यादव, फुलगेन कुशवाहा, रविंद्र गुप्ता, कृष कुशवाहा, कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


