जटहा-बगहा पुल निर्माण को लेकर चलेगा जनसंपर्क अभियान

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में विश्व हिन्दू महासंघ जटहा-बगहा पुल निर्माण की मांग को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू करेगा। प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा कि पुल क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है, जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन सुगम होगा। अभियान 12 जून से शुरू होगा और गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा।

जटहा-बगहा पुल निर्माण को लेकर चलेगा जनसंपर्क अभियान

कुशीनगर। निज संवाददाता जटहा-बगहा पुल निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगा। संगठन के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन सुगम होगा तथा व्यापारियों, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुल बनने से दोनों राज्यों के बीच की दूरी कम होगी और सैकड़ों गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।राजन जायसवाल ने बताया कि पुल निर्माण के समर्थन में लोगों की राय जानने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे और क्षेत्रवासियों की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस जनहितकारी परियोजना को आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 12 जून से जटहा बाजार से शुरू होगा। इसके तहत कटाई, भरपूरवा, जरार, अरनहवा, माघी, कोठिलवा, एकवनही, किन्नरपट्टी, अहिरौली, पखनहा, कंठीछपरा सहित आसपास के गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रकरण की जानकारी विश्व हिन्दू महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति को भी दी जाएगी तथा इन्हीं के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात किया जाएगा। इस दौरान विशुनपुरा विकासखंड के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।