समूह की महिलाएं 15 लाख गन्ने का पौधा तैयार करने में जुटीं, दस लाख पौधे तैयार
Kushinagar News - कुशीनगर की ढाढा चीनी मिल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है। 90 महिलाओं ने 10 लाख गन्ने के पौधे तैयार किए हैं। चीनी मिल 15 लाख पौधे तैयार करने की दिशा में काम कर रही है,...
कुशीनगर। निज संवाददाता जिले की ढाढा चीनी मिल के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दशा में आगे बढ रही है। हाटा क्षेत्र के नौ महिला स्वयं सहायता समूह की 90 महिलाओं ने दस लाख गन्ने का पौधा तैयार किया है। महिलाएं समेत चीनी मिल मिलकर 15 लाख गन्ना का पौधा तैयार करने में जुटा हुआ है। चीनी मिल के इस प्रयास से किसानों के साथ महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ होगा। महिलाओं ने अब तक दस लाख एक आंख वाले गन्ना का पौधा तैयार कर आमदनी बढाया है।
गन्ने की अधिक उपज एवं अधिक चीनी परता देने वाली प्रजातियों को कम समय में अधिक से अधिक किसानों के खेतों पर पहुंचाने, उत्पादन लागत को कम करने बीज गन्ना की मात्रा को कम करने, समय की बचत करने, खरपतवार से बचाव गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा हाटा अपने गन्ने परीक्षण फार्म पर 10 लाख से अधिक एक आंख की गेड़ी टुकड़ा से गन्ने का पौधा किसानों को देने के लिए तैयार किया है। चीनी मिल 15 लाख गन्ना का पौधा तैयार करने में जुटा हुआ है। चीनी मिल ने क्षेत्र की नौ महिला स्वयं सहायता समूहों की 90 महिलाओं के माध्यम से अब तक दस लाख पौधा तैयार किया है। ढाढा चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह व वरिष्ठ गन्ना कृषि वैज्ञानिक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिला सहायता समूह द्वारा 10 लाख गन्ने का पौधा तैयार किया गया है। गन्ने की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों को. 0118 तथा को. 15023 है। उसका बीज गन्ना किसानों को वितरण किया जा रहा है तथा तैयार पौधा भी दिया जाएगा। ऑटोमेटिक केन प्लांटर से बुवाई कराया जा रहा है। गन्ना कटाई, छिलाई तथा ट्रॉली पर लादने वाला आधुनिक किन हार्वेस्टर से गन्ना काटते हुए किसानों को दिखाया जा रहा है। इससे गन्ने की खेती में मजदूरों की समस्या दूर होगी। बताया कि वसंतकालीन गन्ने की वैज्ञानिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने पेड़ी प्रबंध सहफसली खेती, कृषि यंत्रों के प्रयोग से लाभ आदि की जानकारी देने के लिए मिल परिक्षेत्र में 50 स्थान पर गन्ना विकास प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया है। प्रधान प्रबंधक गन्ना अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ढाढ़ा चीनी मिल परिक्षेत्र में 34000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हुई है। कुल 68000 किसान गन्ने की खेती कर रहे हैं। चीनी मिल किसानों को गन्ना कृषि यंत्रों से जोड़ने के लिए मिशन चला रही है। इसका परिणाम है कि 30 प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।