पड़ोसियों पर उत्पीड़न और धमकी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, धमकी और गलत नियत से देखने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला का कहना है कि रतन चौरसिया और अर्जुन उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पड़ोसियों पर उत्पीड़न और धमकी का आरोप

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसियों पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने, धमकी देने और गलत नियत से देखने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के ही रतन चौरसिया और अर्जुन आये दिन उसके दरवाजे पर पहुंचकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं और धमकी देते हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों उसे गलत नियत से देखते हैं और लगातार परेशान कर रहे हैं। इस मामले में संदीप और नेता नामक दो अन्य लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।