ससुर पर विदेश से वीडियो कॉल कर पिटवाने का आरोप, केस दर्ज
Kushinagar News - कुशीनगर की एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना और पिटाई का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुर ने विदेश से वीडियो कॉल कर उसे पिटवाने का आदेश दिया। पुलिस ने पति, सास, ननद और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुशीनगर। ससुर द्वारा विदेश से वीडियो कॉल कर पिटवाने तथा दहेज के लिये मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगा एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, ननद व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है। मामला पिछले 20 फरवरी का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसकी एक बेटी भी है और वह प्रग्नेंट है। पीड़िता का आरोप है कि जब से उसकी शादी हुई है।
तब से उसे सास, ससुर व ननद व यहां तक कि पति द्वारा दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाता है। अब तक वह अपने घर का इज्जत बचाने के लिये सब कुछ सहती रही। 20 फरवरी को पति अकबर, सास हजरत नूरी शबाना, ननद रुखसार ने उसे जान से मारने की नीयत से बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसके ससुर विदेश से वीडियो कॉल कर उसे पिटवाते रहे। जब वह अधमरा और बेहोश हो गयी तो फाजिलनगर एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा कर आरोपी भाग गए। उसके पिता ने पहुंच कर दवाई का रूपये दिया। तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



