महिला मजदूर को बंद कर छेड़खानी का आरोप, भट्ठा मालिक समेत तीन पर केस
पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला को भट्ठा मालिक ने जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने तथा एक रात

पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला को भट्ठा मालिक ने जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने तथा एक रात कमरे में बंद कर रखने व जबरन सम्बंध बनाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने महिला ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह अपने पति के साथ चार पांच वर्ष पहले से पटहेरवा थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करती है।
पति की मौत हो गयी। पति की मौत के बाद से भट्ठा मालिक की नीयत खराब हो गयी। आरोप है कि भट्ठा मालिक उस पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगे। किसी से बताने पर भट्ठा से निकालने की धमकी देने लगा। बच्चों की परवरिश की मजबूरी के चलते चुप रही। महिला ने तहरीर में बताया है कि पिछले नौ फरवरी की रात 11 बजे के आरोपी भट्ठा मालिक व तीन अन्य लोग गाडी से पहुंचे और उसे जबरन उठाकर पडरौना से आगे ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और कहने लगे कि हम रूपये वाले लोग हैं। हमारा कुछ नहीं होगा। पुनः दूसरे दिन लाकर भट्ठा पर छोड़ कर धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी भट्ठा मालिक सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पटहेरवा एसओ धीरेन्द्र राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के बहुत दिनों से वहां पर काम करने की बात भी सामने आ रही है। जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


