Kushinagar News: ओबीसी आयोग सदस्य की पहल पर जलजमाव से ग्रामीणों को मिली निजात
Kushinagar News: कुशीनगर के बैकुंठपुर कोठी बाजार में जलजमाव की समस्या का समाधान किया गया। सड़क पर पानी भरने के कारण विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य वाहनों को कठिनाई होती थी। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने अधिकारियों से वार्ता कर जलनिकासी और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

Kushinagar News: कुशीनगर। दुदही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बैकुंठपुर कोठी बाजार में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। सड़क पर पानी भरे रहने के कारण आए दिन विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थी, साइकिल सवार तथा अन्य वाहन चालक अक्सर फिसलकर पानी में गिर जाते थे, जिससे स्थानीय लोगों में काफी समय से नाराजगी थी। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा अहिरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बैकुंठपुर कोठी बाजार से होकर जाते समय उन्होंने समस्या को देखा। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
मामले के संज्ञान में आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी की व्यवस्था करा दी है। साथ ही सड़क की मरम्मत का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


