Kushinagar News: विद्युत ट्रांसफार्मर जला, एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के सिकटिया में एक विकृत विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के कारण एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल निगम द्वारा क्षेत्र के कई गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है, लेकिन अब ग्रामीण हैंडपंप और निजी स्रोतों से पानी जुटाने को मजबूर हैं। ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

Kushinagar News: विद्युत ट्रांसफार्मर जला, एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। विकास खंड मोतीचक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकटिया के गड़ेरीपट्टी में स्थापित पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति के लिए लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।जल निगम द्वारा सिकटिया के गड़ेरीपट्टी में बनी पानी की टंकी से क्षेत्र के कई गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह पूर्व ओवरलोड के कारण टंकी पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे टंकी की मोटर बंद हो गई और सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ट्रांसफार्मर जलने से प्रभावित होने वाले गांवों में महमदा जमीन सिकटिया, सिकटिया, बनटोलवा, दुबौली गजहडि़या, गडेरीपट्टी सहित आस-पास के गांव शामिल हैं।

एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप और निजी के सहारे प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान प्रशासक यमुना सागर सिंह, राजगोविन्द राव, जितेन्द्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, मंजीत राव, राम दुलार चौहान, छट्ठू चौहान, उपेंद्र कुशवाहा, रवि कुशवाहा, श्रीकांत आदि ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों और प्रशासन से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: विद्युत ट्रांसफार्मर जला, एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप