छह माह से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी
Kushinagar News - कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के परसौना बुजुर्ग गांव में हर घर जल योजना के तहत बने ओवरहेड टैंक से छह महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओझा टोला के पंपहाउस में खराबी के कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई है।

कुशीनगर। हाटा क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग में हर घर जल योजना के तहत बने ओवरहेड टैंक से छह महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। परसौना बुजुर्ग के तीन टोलों की आबादी लगभग चार हजार है। इसमें ओझा टोला पर ओवरहेड टैंक बना है, जिससे पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन पंपहाउस में खराबी के चलते पानी की आपूर्ति छह महीने से बंद है। पानी की आपूर्ति न होने से घरों में लगी टोटियां बेकार पड़ी हैं। हालांकि दो टोले ओझा परसौना और तिवारी टोले के लोगों को पानी मिल रहा है। ग्रामीण राम बलवान मिश्र, बबलू मल्ल, इंद्रजीत, शैलेश सिंह, ब्यास सिंह, राम प्रसाद सिंह आदि का कहना है कि मुख्य टोले पर पानी नहीं मिलने से दिक्कतें हो रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


