एक साल से बंद पड़े वाटर एटीएम, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

-हाटा ब्लॉक के महुआडीह लौंगरापुर समेत चार जगहों पर में खराब पड़ी हैं

एक साल से बंद पड़े वाटर एटीएम, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांवों में स्थापित वाटर एटीएम पिछले एक वर्ष से खराब पड़े हैं। इसके चलते ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें छोटे हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।हाटा ब्लॉक के महुआडीह लौंगरापुर स्थित पंचायत भवन के पास, छेरियहवा, कुरमौटा तथा सतूगढ़ही बाजार में लगाए गए वाटर एटीएम लंबे समय से बंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ओमप्रकाश, हरिंदर सिंह और बालमुकुंद ने बताया कि जब वाटर एटीएम संचालित थे, तब एक रुपये में दो लीटर, पांच रुपये में 10 लीटर तथा 10 रुपये में 20 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध होता था।

इससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन करीब एक वर्ष से मशीनें खराब पड़ी हैं और उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द वाटर एटीएम की मरम्मत कराकर उनका संचालन शुरू कराने की मांग की है ताकि लोगों को पुनः शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।