ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कुशीनगरस्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर एकता व अनुशासन की दी सीख

स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर एकता व अनुशासन की दी सीख

कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज मंसाछापर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान...

स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर एकता व अनुशासन की दी सीख
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कुशीनगरSun, 12 Nov 2023 09:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज मंसाछापर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर एकता व अनुशासन का संदेश दिया। पांच किलोमीटर तक पथ संचलन कर स्वयंसेवकों ने आमजन में राष्ट्रप्रेम और अखंडता का भाव भरा।
पथ संचलन में शामिल ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस स्वयं सेवकों को सेवा भाव और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा संघ का उद्देश्य है। संघ में जाति, धर्म और पद का कोई मतलब नहीं रहता है। प्रत्येक स्वयं सेवक को समान रूप देखा जाता है। इसमें अधिकार न दायित्व को परिभाषित किया जाता कहा कि स्वयं सेवक के लिए परिवार नहीं राष्ट्र सर्वोपरि है।

आरएसएस का हमेशा प्रयास रहता है कि समाज से ऊंच-नीच की भावना को दूर कर सामाजिक समरसता कायम की जाए तथा देशहित सोचा जाए। कार्यवाहक पंकज मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार, मंडल उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, सुनील दीक्षित, राधेश्याम गुप्ता, राजकुमार चौहान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें