कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
Kushinagar News - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी के बाद बांस, लाठी और डंडों से हमले किए गए। कई लोग घायल हुए हैं और गंभीर स्थिति में हैं। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है।

गोडरिया, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली गांव में होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पंचायत बरवा बभनौली के प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद तथा गांव के ही दूसरे पक्ष के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई । देखते-देखते दोनों पक्षों के लोग तथा महिलाएं बांस, लाठी डंडे से लैस होकर एक दूसरे पर टूट पड़े । इस मारपीट में दोनों तरफ से लोगों को चोट आने की बात कही जा रही है।
कई लोग घायल है। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद तथा उनके भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों लोगों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


