कृषक दुर्घटना योजना का आवेदन निरस्त होने पर सांसद से लगाई गुहार
Kushinagar News - कुशीनगर के अन्हारीबारी गांव में एक पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने के लिए सांसद से गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि राजस्व कर्मियों की लापरवाही के कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

कुशीनगर। कुबेरस्थान क्षेत्र के अन्हारीबारी गांव निवासी एक पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर सांसद से गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि राजस्व कर्मियों की लापरवाही के कारण उनका आवेदन निरस्त हो गया।अन्हारीबारी निवासी भोला प्रसाद गोड़ ने सांसद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता सुरेश की मौत 4 मई 2025 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। पिता की मौत के बाद मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज हल्का लेखपाल को उपलब्ध करा दिए थे।
भोला प्रसाद का कहना है कि कई महीने बाद जब वह योजना की प्रगति जानने के लिए लेखपाल के पास पहुंचे, तो उन्हें जिला कार्यालय जाकर जानकारी लेने को कहा गया। जिला कार्यालय में पता चला कि लेखपाल द्वारा रिपोर्ट विलंब से लगाए जाने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह तीन भाई हैं और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण योजना का लाभ उनके लिए बेहद जरूरी है। प्रार्थना पत्र में सांसद से मांग की गई है कि मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी या अन्य लेखपाल से कराई जाए तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत उन्हें सहायता राशि दिलाने की कार्रवाई की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


