Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsUttar Pradesh Workers Benefit from Government Welfare Schemes
कैंप लगा श्रमिकों का किया पंजीयन व नवीनीकरण

कैंप लगा श्रमिकों का किया पंजीयन व नवीनीकरण

संक्षेप:

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित

Thu, 18 Sep 2025 02:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

पडरौना, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने तमकुहीराज के ग्राम सभा लच्छिया में पहुंच कर मजदूरों को विभाग में पंजीयन व नवीनीकरण कराकर योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए जागरूक किया। शशिशेखर मिश्र ने मजदूरों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मजदूरों को समीप के जनसेवा केन्द्र पर पहुंच कर जनसेवा केन्द्र के माध्यम से यूपीबीओसी डब्ल्यू के साइड पर श्रमिक पंजीयन कराने तथा पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों को समय से नवीनीकरण कराकर विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के जागरुक किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीराम यादव, रामेश्वर सिंह, अरविन्द यादव, सावित्री देवी, इंदू देवी, निर्मला देवी, मंजू, तारा, लवकुश, आशा, पुष्पा देवी सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।