चार केंद्रों पर शामिल होंगे तीन दिन में दस हजार अभ्यर्थी

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को जनपद में सकुशल संपन्न कराने

चार केंद्रों पर शामिल होंगे तीन दिन में दस हजार अभ्यर्थी

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम वैभव मिश्र एवं एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की मौजूदगी में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें शामिल अधिकारियों को परीक्षा को सुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। इनमें करीब 10358 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना व बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर में प्रत्येक पाली में 1728 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं नकल-रहित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी कुशीनगर वैभव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक समेत अधिकारियों को केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नकल रोकथाम, विद्यार्थियों की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सीओ कसया कुंदन सिंह, राकेश प्रताप सिंह, एसडीएम मोहम्मद जफर, डॉ. संतराज बघेल, सर्वेश सिंह, आशुतोष सिंह, शुभम के अलावा अखिलेश सिंह, उमेश उपाध्याय, अरविंद सिंह, डॉ. मुकुल शुक्ला, अश्वनी राय, शुभम, मनीष पांडेय, संजीव कुमार आदि शामिल रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।