रोजगार सेवकों को फसल सर्वे से विरत किया जाए : प्रदेश प्रभारी
Kushinagar News - उत्तर प्रदेश में रामकोला कस्बे में ग्राम रोजगार स्ववाक संघ की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि यदि सरकार रोजगार सेवकों को फसल सर्वे से अलग नहीं करती, तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने मांग की कि ग्राम...

रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार स्ववाक संघ के जिला इकाई की बैठक शनिवार को रामकोला कस्बे में हुई। इसमें तय किया गया कि यदि सरकार रोजगारसेवकों को फसल सर्वे कार्य से अलग नहीं करती है तो इसमें लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। रामकोला ब्लॉक सभागर में संगठन के जिलाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों को किनारे करके अनुभवहीन ग्राम रोजगार सेवकों से जबरदस्ती खरीफ फसल-2025 का डिजिटल क्रॉप सर्वे करवा रही है। रोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय जगह-जगह खेतों में पानी लगा है।
ग्राम रोजगार सेवकों की ड्यूटी बीएलओ में लगी हुई है ऐसे में यह सर्वे कर पाना बहुत ही मुश्किल कार्य है। सरकार से मांग की गई कि तत्काल इस सर्वे से ग्राम रोजगार सेवकों को मुक्त किया जाए अन्यथा संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष कसया सच्चिदानंद सिंह ने किया। बैठक को जिला महामंत्री अमरनाथ यादव, जिला मिडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार दीक्षित, यशवंत यादव, अजय श्रीवास्तव, बेचू चौहान,अरुण तिवारी,जीतेंद्र पाण्डेय,शिवविवेक यादव,गोविंद कुमार,जयप्रकाश सिंह,मृत्युंजय सिंह,संजय राय,रेकाबुद्दीन अंसारी,दधिबल कुशवाहा,विजय यादव आदि ने भी संबोधित किया।इस दौरान अनीता देवी, उमा सिंह, अंजू मल्ल, बृजेश शर्मा,अशोक राव, राजेश राव, राकेश चौरसिया, राकेश कुशवाहा, मेराज सिद्दीकी, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




