
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन
Kushinagar News - कुशीनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नए वित्तीय वर्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवक-युवतियों के विवाह में सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता...
कुशीनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नये वित्तीय वर्ष के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिये पात्र लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवक-युवतियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। सरकार की ओर से सामूहिक विवाह योजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें विवाह सामग्री से लेकर बारातियों के भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम तक की व्यवस्था की जाती है। शासन ने निर्देश जारी कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र आवेदन करने को कहा है, ताकि नीयत तिथि पर आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन पोर्टल पर सभी जानकारी उपलब्ध है। पात्र लाभार्थी जरूरी दस्तावेजों सहित समय से आवेदन भरना होगा, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


