जर्जर पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन, हादसे की आशंका

Feb 11, 2026 10:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर के परसौनी गांव के पास जर्जर पुलिया से भारी वाहनों का गुजरना खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। पुलिया के आधे रेलिंग गायब हैं और दरारें आ गई हैं, जिससे पुल के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है।

जर्जर पुलिया से गुजर रहे भारी वाहन, हादसे की आशंका

कुशीनगर। निज संवाददाता हाटा विकास खंड के परसौनी गांव के पास नहर पर जर्जर पुलिया से होकर हर रोज भारी वाहनों के गुजरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत है कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित हरपुर बरवा गांव से होकर परसौनी व अथरहां मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों गांवो के लोगों के अलावा स्कूली छात्रों का इस मार्ग से होकर आना-जाना रहता है। इस मार्ग पर पुलिया के दोनों तरफ का आधा रेलिंग गायब हो गया है और दरारें भी आ गई हैं। इससे पुल के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान अबतक नहीं हुआ। गांव के प्रधान विजय कुमार राय, पूर्व प्रधान मोलई गुप्त, मनोज यादव, अनिरुद्ध प्रजापति, दिनेश सिंह, रामाशीष सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य बैजनाथ सिंह आदि ने शीघ्र पुलिया बनवाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।