Kushinagar News: सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
Kushinagar News: कुशीनगर में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हेलीपैड, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की चर्चा की गई। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Kushinagar News: कुशीनगर, मुन्ना मिश्रा। आगामी सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें अब तक हुई तैयारियों व आगामी तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण, वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग, आगंतुकों के लिए शुद्ध पेयजल, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पंडाल एवं मंच निर्माण, सेफ हाउस की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों की तैयारियों, अन्नप्राशन कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरण की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लेना है। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सके। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रगति से अवगत कराते रहें। बैठक में एडीएम, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


