Kushinagar News: एक जनपद एक व्यंजन के तहत मिलेगा डेढ़ करोड़ तक का लोन

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जनपद के युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने

Kushinagar News: एक जनपद एक व्यंजन के तहत मिलेगा डेढ़ करोड़ तक का लोन

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जनपद के युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) वित्त पोषण के लिए सहायता योजना संचालित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद कुशीनगर के चयनित उत्पाद केला चिप्स, पेड़ा एवं लाल खोरमा से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों को उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 1.50 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण पर शासन द्वारा आकर्षक अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।

25 लाख तक के ऋण पर 25 प्रतिशत, 50 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत तथा 50 लाख से अधिक एवं अधिकतम 1.50 करोड़ तक के ऋण पर 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम 20 लाख तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक ऐसे युवक एवं युवतियां, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है। उद्योग, सेवा अथवा व्यवसाय स्थापित करने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एमएसएमई विभाग की वेबसाइट msme.up.gov.in पर किया जा सकता है। उपायुक्त उद्योग ने जनपद के इच्छुक उद्यमियों एवं युवाओं से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कुशीनगर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना स्थानीय पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा जनपद में उद्यमिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।