चारा काटने निकलीं दो किशोरियां लापता, केस दर्ज
Kushinagar News - कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र में दो किशोरियां चारा काटने गई थीं और घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बहला फुसला कर भगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से पशुओं के लिए चारा काटने निकलीं दो किशोरियां घर नहीं लौटी हैं। परिवारीजनों के बहुत ढूंढने पर भी उनका पता नहीं चला। पिता ने किशोरियों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। सूचना मिलने पर सीओ तमकुहीराज गांव में पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर यह बताया है कि पिछले आठ मई को तीन बजे शाम को नाबालिग बेटी व उनके भाई की बेटी दोनों गांव से बाहर चारा काटने गयीं थी और देर शाम तक घर नहीं लौटीं।
उनको बहुत ढूंढा गया, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। आशंका है कि कोई उन्हें बहला फुसला कर भगा ले गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों किशोरियों का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र उन्हें बरामद कर लिया जायेगा। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। सूचना मिलने पर गांव में गया था। जांच में पता चला है कि इसमें शामिल एक किशोरी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों किशोरियों को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। शीघ्र उन्हें बरामद कर लिया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


