Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTwo Policemen Absent from Night Duty Inspector Suspended for Misconduct
ड्यूटी से गायब मिले दरोगा व दो सिपाही, लाइनहाजिर

ड्यूटी से गायब मिले दरोगा व दो सिपाही, लाइनहाजिर

संक्षेप:

Kushinagar News - रामकोला थाने के दो पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी से गायब पाए गए। एसपी ने मामले की जांच की और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसी रात बरवापट्टी थाने के उपनिरीक्षक भी ड्यूटी से गायब मिले, जिसके चलते उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया। अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jan 14, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

-रात्रि कालीन ड्यूटी की जांच में गैर हाजिर मिले दो पुलिसकर्मी, एसओ से ड्यूटी को लेकर उलझे दरोगा पर भी हुई कार्रवाई -बरवापट्टी थाने के एसओ से ड्यूटी को लेकर उलझ गया था दरोगा पडरौना, निज संवाददाता। रामकोला थाने से रात्रि गश्त की रवानगी कराकर दो सिपाही ड्यूटी से गायब हो गए थे। रात्रिकालीन ड्यूटी की जांच में इसकी पोल खुल गयी। ड्यूटी से गायब होने पर थानेदार के पूछने पर उपनिरीक्षक उलझ गया था। इन दोनों मामले में एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एडिशन एसपी को विभागीय जांच का जिम्मा सौंपा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रामकोला थाने के रगड़गंज चौराहे पर रात्रि गश्त करने के लिए थाने से रवानगी करा कर निकले दो सिपाही उपनिरीक्षक को मौके पर छोड़ गायब हो गए थे। इसकी जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मौके की स्थिति की जानकारी ली। रामकोला थाने की पुलिस से जांच कराई। सामने आया कि दोनों सिपाही अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतते हुए ड्यूटी से गायब थे। एसपी ने रामकोला थाने में नियुक्त आरक्षी प्रदीप कुमार यादव व आरक्षी कुनाल सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसी रात बरवापट्टी थाने के उपनिरीक्षक थानेदार की जांच में बैरियर प्वाइंट से गायब मिले। थानेदार दिनेश कुमार ने उपनिरीक्षक से गायब होने का कारण पूछा तो उपनिरीक्षक उलझ गए। इसे एसपी ने संज्ञान लेकर पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने के आरोप में थाना बरवांपट्टी में नियुक्त उपनिरीक्षक अजीत सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एडिशन एसपी सिद्धार्थ वर्मा को नियुक्त कर रिपोर्ट मांगी है। ---------- ड्यूटी से गायब रहने वाले रामकोला थाने के दो सिपाहियों को लाइनहाजिर किया गया है। अनुशासनहीनता व कर्तव्यों का पालन न करने के मामले में उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर किया गया है। इस मामले की जांच करा कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। कार्यों के प्रति शिथिलता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर --------------