Kushinagar News: गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवक घायल

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा पडरौना मार्ग पर स्थित मठिया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर

Kushinagar News: गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवक घायल

Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा पडरौना मार्ग पर स्थित मठिया मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। एक युवक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गम्भीर से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बना देख डाक्टर ने उसे रविन्द्र नगर धूस स्थित मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।खड्डा थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा निवासी आलमीन 28 वर्ष पुत्र सहाबु गांव के ही एक युवक के साथ शुक्रवार की देर शाम बाइक से मठिया के रास्ते घर जा रहा था।इसी

दौरान मठिया मोड़ के आगे बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने गम्भीर रुप से घायल आलमीन को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा भेजवाया। जहां से उसे मेडिकल कालेज रविन्द्र नगर धूस रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे युवक को उसके परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवक घायल