Kushinagar News: विश्वकर्मा पूजा पर होगा विराट दंगल व मेला

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के सूरज नगर स्थित प्राचीन बाबा विश्वकर्मा मंदिर में 16 और 17 सितंबर को दंगल मेला और भंडारे का आयोजन होगा। पहले दिन स्थानीय पहलवानों का मुकाबला होगा और दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार मिलेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

Kushinagar News: विश्वकर्मा पूजा पर होगा विराट दंगल व मेला

Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के सूरज नगर स्थित प्राचीन बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में 16 व 17 सितंबर को दो दिवसीय दंगल मेला और भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के महंत पारस नाथ फक्कड़ बाबा ने बताया कि 16 सितंबर को बजरंग अखाड़े में कुशीनगर, महराजगंज, बिहार समेत आसपास के क्षेत्रीय पहलवान जोर आजमाइश करेंगे। वहीं 17 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के बीच मुकाबला होगा। दंगल में बाबा लाड़ी, बाबा फकीर, रूबी थापा, हिटलर, बल्लू बलराम, कट्टप्पा, जल्लाद,चीम चीम डोगरा और नकाबपोश समेत अयोध्या, राजस्थान, दिल्ली, बनारस, नेपाल, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, भूटान व बंगाल सहित विभिन्न स्थानों के पहलवान भाग लेंगे।

विजेताओं को विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। रात में नेपाल व महराजगंज के कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: विश्वकर्मा पूजा पर होगा विराट दंगल व मेला