फोरलेन पर मछली लदी डीसीएम पलटी
Kushinagar News - कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक डीसीएम ट्रक पलट गया, जिसमें मछलियां भरी थीं। चालक और खलासी बाल-बाल बचे, जबकि मछलियां सड़क पर बिखर गईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मछलियों को उठाना शुरू कर दिया। पुलिस ने ट्रक हटाकर यातायात बहाल किया।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया में बने डिवाइडर के पास रविवार की भोर में वंगाल से मछली ले कर दिल्ली जा रही एक डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक व खलासी बाल बाल बचे। वही डीसीएम में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गई। उस समय सड़क पर जा रहे राहगीर व स्थानीय लोग मछलियों को उठा ले गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने पलटी गाड़ी को सड़क से हटा कर यातायात बहाल कराया। थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे पर बने डिवाइडर के पास रविवार की भोर में बंगाल निवासी असीम विश्वास मछली वयवसाई की मछली लेकर लेकर जा रहा एक डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।
गाड़ी पलटने से उसमें लदी मछलियां सड़क पर बिखर गई।घटना में चालक व खलासी बाल बाल बचे। बताया जा रहा है कि उस दौरान सड़क पर जा रहे राहगीर व स्थानीय लोग मछलियों को उठा ले गए।सूचना पर पहुची पुलिस ने बची मछलियों को एकत्र करा दूसरे वाहन से भेजा। पुलिस ने किसी तरह सड़क पर लगे जाम को हटवा यतायात बहाल कराया। पटहेरवा एस ओ धीरेन्द्र राय ने बताया कि दूसरी गाड़ी पर मछलियों को लदवा कर भेज दिया गया है यातायात बहाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


