30 नवम्बर तक का गन्ना मूल्य खाते में भेजा

Dec 17, 2025 10:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर की त्रिवेणी चीनी मिल ने 25 से 30 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। इस भुगतान की कुल राशि 13 करोड़ 62 लाख रुपये है। मिल ने समय पर भुगतान करने का उत्कृष्ट रिकॉर्ड बनाए रखा है और किसानों से साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।

30 नवम्बर तक का गन्ना मूल्य खाते में भेजा

कुशीनगर। गन्ना मूल्य भुगतान में अग्रणी रहने वाली रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल ने 25 से 30 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। इसके पूर्व चीनी मिल ने 24 तक भुगतान किया था। जिले में सबसे पहले पेराई शुरू करने के साथ-साथ समयबद्ध भुगतान कर मिल ने अपने उत्कृष्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के दौरान 24 से 30 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का कुल 13 करोड़ 62 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में अंतरित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसान हित हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारा प्रयास है कि किसानों को समय पर भुगतान मिले और किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना ही मिल पर आपूर्ति करें, जिससे पेराई प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि किसान भाई अपनी गन्ना आपूर्ति चीनी मिल को ही करें, जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़े और आगामी वर्षों में उन्हें और अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने अपील की कि किसान निर्धारित वजन से अधिक गन्ना न लादें जिससे न तो उनको असुविधा हो और न ही अधिक समय लगे। प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय तथा गन्ना प्रबंधक इन्द्र कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।