Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTriveni Sugar Mill in Kushinagar Pays Farmers Promptly Total of 120 Crore Settled
त्रिवेणी चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेजे 120. 32 करोड़ रुपये

त्रिवेणी चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेजे 120. 32 करोड़ रुपये

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर की त्रिवेणी चीनी मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान किया है। 2 जनवरी तक पेराई के दौरान 16 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर, इस सत्र में 120 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

Jan 07, 2026 10:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल ने किसानों को भुगतान का तोहफा दिया है। 2 जनवरी तक पेराई किये गए गन्ने का मूल्य भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजकर भुगतान में अग्रणी रहने का सिलसिला कायम रखा है। बुधवार तक चीनी मिल पर महज 5 दिन का गन्ना मूल्य पेमेंट शेष रह गया है। केन परचेज एक्ट के अनुसार 15 दिन गन्ना मूल्य बकाया होता है। प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि पेराई सत्र के दौरान 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 16 करोड़ 32 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खाता में भेज दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि चालू पेराई सत्र में अब तक किसानों को कुल 120 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस अवधि में 32 लाख 28 हजार कुंतल गन्ने की पेराई पूर्ण की जा चुकी है। पेराई सत्र का अब तक का एक मुश्त सर्वाधिक गन्ना मूल्य भुगतान है। कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। प्रयास है कि किसानों को समय पर भुगतान मिले और किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना ही मिल पर आपूर्ति करें, जिससे पेराई प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने आग्रह किया कि किसान अपनी गन्ना आपूर्ति चीनी मिल को ही करें, जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़े और आगामी वर्षों में उन्हें और अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह निर्धारित तौल से अधिक गन्ना लेकर न आएं, ताकि गन्ना उतारने में विलंब न हो तथा बिचौलियों द्वारा औने-पौने दामों पर गन्ना बेचने की नौबत न आए। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय तथा गन्ना प्रबंधक इन्द्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।