
स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के योगदान को भुला पाना मुश्किल
Kushinagar News - कुशीनगर के सेमरा हर्दो गांव में पूर्व उत्तर प्रदेश गन्ना फेडरेशन के मनोनीत चेयरमैन स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह और जिपं सदस्य इंजी. मनोज सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की चर्चा की।
कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के सेमरा हर्दो गांव निवासी व पूर्व उत्तर प्रदेश गन्ना फेडरेशन के मनोनीत चेयरमैन के साथ डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव व केन यूनियन के प्रथम चेयरमैन रहे स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की 8 वीं पुण्यतिथि ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा व जिपं सदस्य प्रतिनिधि इंजी. मनोज सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर मनाई गई। स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस दौरान स्वर्गीय सिंह के पुण्यतिथि पर क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सांसद राजेश पांडेय, पूर्व नपाध्यक्ष पडरौना शिवकुमारी देवी, पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र व जिपं अध्यक्ष सावित्री जायसवाल के पुत्र संजीव जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की कार्यशैली और उनकी सेवा भावना को आज भी लोग याद करते हैं।
वह अपने लोगों के प्रति सदा समर्पित रहते थे। उनके योगदान को भुला पाना मुश्किल है। वक्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। इस भाजपा नेता मार्कण्डेय शाही, प्रदीप पांडेय, गुड्डू शुक्ला, पूर्व प्रमुख हीरा प्रसाद, अनूप सिंह, विवेकानंद शुक्ल, राजकुमार पांडेय, मोतीलाल प्रसाद, चंदन शर्मा, विश्वरंजन आनंद, विकास दीक्षित, विजय यादव, वाजिद अली, रिजवान खान, जेपी सिंह, राजेश तिवारी, मार्कण्डेय त्रिपाठी, उपेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




