Kushinagar News: सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद
Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। नौरंगिया थाना क्षेत्र के विजयपुर राव टोला, सौरहा बुजुर्ग, सिरसिया कला सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों

Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता।
नौरंगिया थाना क्षेत्र के विजयपुर राव टोला, सौरहा बुजुर्ग, सिरसिया कला सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों की सूचना पर शनिवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
दुखद घटना
उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मृतकों के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ और आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है。
निर्देश और आश्वासन
नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विजयपुर राव टोला निवासी शक्ति केंद्र संयोजक जनार्दन पासवान के भतीजे आदर्श पासवान की रक्षाबंधन के दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पकड़ियार-कप्तानगंज मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। इसी क्रम में सौरहा बुजुर्ग के टोला पिपरपाती निवासी महेंद्र साहनी की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं टोला दुबरहा निवासी सुरेश यादव की खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना में बाइक की टक्कर से मौत हो गई। ग्राम सभा के ही छोटेलाल साहनी का ओडिशा के राउरकेला में निधन हो गया। इसके अलावा सिरसिया कला निवासी मंद्रेश साहनी की भी बाइक दुर्घटना में मौत हो गई।
परिवारों के प्रति संवेदना
सांसद ने सभी मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी पात्र सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता रामाधार राजभर, संतोष मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता, सूरज गोविंद राव, सुनील प्रजापति, कुणाल राव, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, ग्राम प्रधान छोटू अंसारी, बालमुकुंद दुबे आदि मौजूद रहे।


