
दो बाइकों की टक्कर में कारोबारी की मौत, भाभी गंभीर
Kushinagar News - कुशीनगर के नौरंगिया कस्बे में सोमवार को एक सड़क हादसे में किराना व्यापारी अरुण तिवारी की मौत हो गई। उनकी भाभी मीना तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ अरुण को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया कस्बे में सोमवार को 11 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में किराना कारोबारी अरुण तिवारी की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। नौरंगिया निवासी अरुण तिवारी पुत्र दुर्गा तिवारी अपनी भाभी मीना तिवारी पत्नी अरविंद तिवारी के साथ चौराहे स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह पडरौना-पनियहवा मार्ग पर सड़क पर चढ़े कि पडरौना से सेखुई की ओर जा रहे बाइक सवार रामप्रवेश और शेषनाथ निवासी सेखुई खास की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण तिवारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मीना तिवारी को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के बाद डॉक्टरों ने अरुण तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मीना तिवारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अरुण तिवारी नौरंगिया तिराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। वह सुबह दुकान से घर खाना खाने गए थे और वापस दुकान लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और यातायात नियंत्रण की कमी को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




