कुशीनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिरी। स्थानीय लोगों का मानना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान सुभाष शर्मा और साहिल उर्फ शिव कुमार के रूप में हुई है।

कुशीनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कोटवा–घुघुली मार्ग पर सोमवार की आधी रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

क्षेत्र के क्रांति चौराहा के पास लोनिया पट्टी मुख्य मार्ग पर दोनों युवक बाइक से क्रांति चौराहा की ओर से घुघुली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों को आशंका है कि सिर्फ बाइक के गिरने से यह हादसा नहीं हुआ है, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक असंतुलित हुई, जिसके चलते यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

Voice of UP
मृतकों की पहचान रायपुर खास निवासी सुभाष शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र बेचू शर्मा और राम संवारे शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ शिव कुमार के रूप में हुई है। दोनों के असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।