Kushinagar News: डोल मेला ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की कंटेंनर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने बाइक से ड्यूटी पर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे की एक वजह सड़क पर फैली निर्माण सामग्री को समझा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डोल मेला ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की कंटेंनर ने रौंदा, दर्दनाक मौत
डोल मेला ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की कंटेंनर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Kushinagar News: कुशीनगर। रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बायपास मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे के रूप में हुई है। वह सेवरही थाने में तैनात थे। मूल रूप से बस्ती जनपद के भानपुर थाना क्षेत्र के रामनगर कटवटिया के ग्राम नाथूपुर के रहने वाले थे। सेवरही थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडेय अपनी बाइक से पडरौना डोल मेला ड्यूटी पर आए थे। ड्यूटी पूरी कर सोमवार को दोपहर बाद सेवरही जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कंटेनर ने उनकी बाइक में ठोकर मारने के बाद उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे का कारण

हादसे की एक बड़ी वजह सड़क के आधे हिस्से पर फैली निर्माण सामग्री को भी माना जा रहा है। बताया जाता है कि सड़क के आधे हिस्से पर गिट्टी और बालू गिराकर मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। आवागमन के लिए सड़क का केवल आधा हिस्सा ही बचा था, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी संकरे रास्ते से भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मार्ग का महत्व

यह मार्ग बिहार, कुबेरस्थान और तुर्कपट्टी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। ऐसे में सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर मार्ग को बाधित किया जाना हादसे की आशंका को और बढ़ा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही रविंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात कंटेनर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हादसे में किसकी मौत हुई?−
हादसे में सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे की मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: डोल मेला ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर की कंटेंनर ने रौंदा, दर्दनाक मौत